पलारी

युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष मनीष साहू ने विधायक मोतीलाल साहू से लिया आशीर्वाद

डोमार साहू (गिधपुरी) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त रायपुर संभाग अध्यक्ष मनीष साहू ने अपने नवीन दायित्व ग्रहण करने के पश्चात रायपुर ग्रामीण विधायक माननीय मोतीलाल साहू जी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवा साथियों के साथ उन्होंने विधायक का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया और आगामी कार्यकाल के लिए उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के कंधों पर समाज और संगठन की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने युवाओं को सामाजिक समरसता, एकता और रचनात्मक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी। विधायक ने विश्वास जताया कि नई ऊर्जा के साथ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग में समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगा।
संभाग अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा, “माननीय विधायक का मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। उनके अनुभवों से सीखकर हम संभाग के प्रत्येक युवा को संगठन से जोड़ने और सामाजिक हितों की रक्षा के लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे।”
इस दौरान रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा पदाधिकारी और गणमान्य साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button