लवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बच्चों को पिलाई दवा

रॉकी साहू लवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में आज पल्स पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान रहे। उन्होंने अभियान की शुरुआत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर की इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान ने कहा कि पोलियो जैसी घातक बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा इस बीमारी का शिकार न हो उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जनहित के ऐसे अभियानों में जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग हमेशा बना रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग की रही सक्रिय भागीदारी
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई इस अवसर पर आरएचओ संतोष साहू ने अभियान के संचालन और दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण एवं मितानिन उपस्थित रहे




