लवन

शास. उ.मा.वि. कोयदा के व्याख्याता रामावतार वर्मा का ग्राम पंचायत द्वारा किया गया सम्मान

संवाददाता रॉकी साहू लवन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयदा विकासखंड बलौदाबाजार में ग्राम पंचायत कोयदा एवं शाला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2025 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट परिणाम दीलाने पर गणित व्याख्याता रामावतार वर्मा को ग्राम पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी दिनकर सरपंच, ग्राम पंचायत कोयदा ने कहा कि श्री वर्मा के मार्गदर्शन से विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में कुमारी मधु साहू ने जिला मेरिट में चतुर्थ स्थान एवं कुमारी ओम सती यादव ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं गणित संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने शिक्षक एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि हेमंत साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने श्री वर्मा से आग्रह किया कि वे इसी समर्पण के साथ विद्यार्थियों को आगे भी मार्गदर्शित करें वही शिक्षाविद झास्केतन साहू ने कहा कि कोयदा के बच्चों और रामावतार वर्मा ने पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य, पालकगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ सम्मानित शिक्षक का अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button