
रा.से. यो इकाई में छात्रों का हो रहा व्यक्तित्व विकास
कसडोल- दौलतराम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल में सप्त दिवसीय विशेष शिविर कैंप ग्राम कोसमसरा में लगाया गया ।जिसमें द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश वर्मा वरिष्ट पशु चिकित्सा अधिकारी कसडोल द्वारा सभी स्वयंसेवक को बधाई देते हुए पशु चिकित्सा के विषय में प्रत्यक्ष रूम से विस्तार से जानकारी प्रदान दिया साथ ही साथ तृतीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता त्यागी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बलौदाबाजार द्वारा सभी स्वयंसेवक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया सभी स्वयंसेवकों को समाज में शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्त ग्राम, भेदभाव, छुवाछुत, जागरूकता के माध्यम से समाज में शिक्षा की अग्रसर को बढ़ाने के उद्देश्य से मार्गदर्शित्त किया गया व सभी छात्रों को प्रश्नों के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के विस्तार से जानकारी का अवगत कराया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्तिथि श्री पुनेश्वर नाथ मिश्रा अधिवक्ता कसडोल द्वारा सभी छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया समाज में राष्ट्र में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व को विस्तार से जानकारी दिया गया जिसमे सभी छात्रों को प्रत्यक्ष रूम से परिपूर्ण जानकारी प्रदान दिया गया तथा सभी छात्रों को विस्तार से जानकारी प्रदान दिया गया ।

जिसमे उपस्थित डॉ शिव कुमार श्रीवास प्रधान पाठक द्वारा समाज के विषय मे संबोधन दिया गया जिसमे उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी व्ही टंडन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा पुनः कैंप में आने के लिए स्वागत किया। जिसमे उपस्थित, महाविद्यालय के प्राध्यापिका सीमा श्रीवास, शिविर संगठक सूरज यादव, वरिष्ट स्वयंसेवक अभिषेक नवरंगें, प्रीतम जायसवाल, दलनायक रमन मिरी, ऋतक सेन, मीनाक्षी बैरागी, फुलेश्वरी बंजारे, रुकमनी पंकज, स्वयंसेवक आदित्य पंकज, आदित्य कोयल, समीर कोसरिया, अलका पैकरा, विनिता, अंजनी कोसले, पुलेस्वरी कोसले, दीक्षा, बिंदु, दुर्गेश कुमार, सभापति, दीपांशु दीनानाथ, कि देवनारायण, कृष्णा, अजय लोकेश, लाकेसवर, अनीश, अजय, साक्षी, हरीश, विशाल, कुसुम, साक्षी, विनिता, धानी एवं सभी स्वंसेवक उपस्थित थे। रासेयो में ग्रामवासियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।




