कसडोल

कसडोल नगर में कांग्रेस की सरकार बनाने विधायक संदीप साहू का धुआंधार जनसंपर्क

( राकी साहू )

इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों को जिताने कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए सघन जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

इसी के तहत कसडोल नगर पंचायत में पुनः फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने कसडोल विधायक संदीप साहू का धुआंधार जनसंपर्क जारी है, वे कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी चंदन साहू एवं कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों वार्ड क्रमांक 1 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी श्रीमती लता सोनवानी, वार्ड क्रमांक 2 श्रीमती मालती बाई साहू, वार्ड क्रमांक 3 विकास यादव, वार्ड क्रमांक 4 नागेश श्रीवास, वार्ड क्रमांक 5 विकास पैकरा, वार्ड क्रमांक 9 नरेंद्र सोनी, वार्ड क्रमांक 10 श्रीमती सुनीता आशीष मिश्रा, वार्ड क्रमांक 11 जितेंद्र धीवर, वार्ड क्रमांक 12 नीरेंद्र क्षत्रिय, वार्ड क्रमांक 13 संतोषी खिलावन डहरिया, वार्ड क्रमांक 14 पंकज जायसवाल एवं वार्ड क्रमांक 15 नंदिनी कैवर्त इन सभी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जाकर डोर टू डोर नगर वासियों से मिलकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

और कसडोल में फिर से पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया वही विधायक संदीप साहू ने कहा कि जिस तरह आप सभी ने मुझे आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है, उसी प्रकार कसडोल नगर के संपूर्ण विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर विजय दिलाए जनसंपर्क प्रचार के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button