बलौदाबाजार लवन

केंद्र सरकार के बजट पर भाजपाइयों ने सराहना की तो कांग्रेसियों ने कहा निराशाजनक

राकी साहू लवन.केंद्र सरकार द्वारा अपने अंतरिम बजट प्रस्तुत किया वही इस बजट को लेकर किसी ने सराहना की तो किसी ने कहा निराशा जाना लोगों ने अपने-अपने प्रतिक्रिया व्यक्त किया
वही भाजपा कार्यकर्ता ,जितेंद्र सिंह हरि पैकरा,योगेश साहू,प्रशांत यादव,पारस ताम्रकार कहा कि रेल तीन नए रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे और और 40 हजार सामान्य डिब्बों को वंदे भारत में बदल जाएगा। जिससे नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत 18 छोटे व्यवसाययों से जुड़े कारीगर एवं शिल्पकारों को सरकार द्वारा मदद की जा रही है

कांग्रेस कार्यकर्ता मृत्युंजय पांडेय ,सतीश पांडेय,बनवारी बार्वे,अजय बार्वे,ने कहा कि युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं दिया गया है, शिक्षा के लिए कुछ नहीं किए गए । महंगाई के दर में वृद्धि हुई है दाल की कीमतों में 40 से 50 रुपये की वृद्धि हुई है शक्कर के दामों में चार रुपए की वृद्धि हुई है सोना में 9 हजार तक वृद्धि हुई है ,चांदी में 6 हजार तक वृद्धि हुई है

भाजपा कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल ,सर्वेन्द्र साहू,गप्पू साहू,धनेश टंडन ने कहा कि लक्षद्वीप परियोजना समेत देश के द्वीपों पर पोर्ट कनेक्टिविटी, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं के लिए परियोजनाओं की घोषणा की जिससे से इन क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी ।

पूर्व पार्षद अजय ताम्रकार के कहा कि जीएसटी दर में वृद्धि हुई है जिससे छोटे दुकानदार को नुकसान होगा क्योंकि उनकी पूरी कमाई बिजली बिल एवं टैक्स में ही चला जाएगा ।

लक्ष्मीकांत साहू करियर कंसलटेंट ने कहा विशेष आवास योजना के तहत मध्य गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे आगामी 5 वर्षों में 2 करोड नए मकान बनाए जाएंगे 80 करोड लोगों को निशुल्क का खाद्यान्न दिया जाएगा
कपड़ा व्यापारी संजय साहू ने कहा विकसित भारत के लिए यह बजट बहुत ही लाभकारी है अंतरिम बजट मध्यम वर्ग परिवार को देखते हुए बनाया गया है जो की स्वागत योग्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button