लवन में हुआ भव्य गौरा-गौरी विसर्जन, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

लवन। (संवाददाता) — नगर लवन में सोमवार को गौरा-गौरी विसर्जन का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए और जगह-जगह भक्तों ने गौरा-गौरी की आरती कर पुष्प वर्षा की।
सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते शामिल हुईं। ढोल-ढमाकों और बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु शाम तक झूमते रहे।
गौरा-गौरी की मूर्तियों का विसर्जन स्थानीय सरोवर में विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों ने सामूहिक रूप से सुख-समृद्धि और अच्छे मौसम की कामना की।
कार्यक्रम में नगर के प्रमुख नागरिक, पार्षद,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में शांति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।









