
रायपुर -तीसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार थमने वाला है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर चांपा में 7 मई को मतदान होगा। जिसेक लिए आज शाम 5 बजे तक प्रचार थम जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं वोटिंग के लिए 6 मई को मतदान दल रवाना हो जाएंगे।
छत्तीसगढ़ समेत देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने वाला है। इसमें प्रदेश की सात सीटें भी शामिल हैं। इसकी चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान का कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा तय किया गया है। इसमें बस्तर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में प्रदेश की तीन सीटों महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 26 अप्रैल को वोट डाले गए। तीसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को वोट डाला जाएगा।




