
बलौदाबाजार . पति ने पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पत्नी की हालत गंभीर स्थिति में है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शिकारी केसली का यह मामला है महिला कुंती धृतलहरे का विवाह ग्राम गातापार निवासी नरेंद्र धृतलहरे से 5 – 6 वर्ष पूर्व हुआ था दोनों के 2 बच्चे हैं 12 -15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला अपने पिता के घर ग्राम शिकारी केशली आ गई थी शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे महिला का पति अपने ससुराल शिकारी केसली पहुंचा उस समय महिला का पिता अपनी बेटी दामाद को एकांत में चर्चा करने के लिए घर से बाहर चला गया कुछ मिनट बाद उसकी बेटी खून से लथपथ मदद की गुहार लगाते हुए घर से बाहर निकली महिला ने पति के साथ ससुराल जाने से इनकार किया तो पति नरेंद्र धृतलहरे ने अपनी पत्नी के चेहरे, गाल ,पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया महिला को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है वही महिला के पति नरेंद्र डहरिया को पुलिस ने धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.




