
बलौदाबाजार – “अभियान सृजन” के तहत आज दिनांक 27.02.2024 से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आरक्षक भर्ती/अग्निवीर भर्ती प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। आरक्षक भर्ती एवं अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में जिले के प्रतिभागियों को हर संभव मदद करने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में जिला पुलिस के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा आदि के संबंध में संपूर्ण जानकारी दिया जाएगा। साथ ही भर्ती कार्यक्रम में दौड़, गोला फेक, ऊंची/लंबी कूद आदि में प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता को बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपना एक फोटो, शैक्षणिक, निवास आदि प्रमाण पत्र की कॉपी एवं प्रशिक्षण फॉर्म जमा कर आरक्षक भर्ती/अग्निवीर भर्ती हेतु प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।




