
कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने लाभार्थी जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ग्राम बरौदा में जनता से भेंट की।
इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले चिह्नित लाभार्थियों से भेंट कर उनसे योजना से हुए लाभ और उनसे उनके जीवन में आए परिवर्तन के संबंध में जानकारी ली।
ग्राम बरौदा के आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सज्ञान मे लिया एवं जल्द निरकारण का अश्वासन दिया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे.



