
बलौदाबाजार -वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद ग्रामीण पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में संलिप्त चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उक्त संबंध में थानेदार अमित पाटले से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोखली स्थित अनिल किंगरानी के आकाश पल्सेस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मिल के पिछले रास्ते से प्रवेश किया व वहां रखे 400 फीट 16 mm ताम्बा वायर तथा तीन नग मोटर को पार कर दिया था। इस घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम ने मेहनत कर विभिन्न सूत्रों से जानकारी जुटाकर शक के आधार पर
आरोपी- रूपेन्द्र सिंग पिता समहर सिंग उम्र 24 साल निवासी ग्राम गोराटोला थाना बेनीबारी जिला अनुपपुर म.प्र.को
पकड़कर पूछताछ शुरू किया जिस पर रूपेन्द्र सिंग पुलिस के सामने टूट गया व उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल करते हुये तीन नग मोटर व ताम्बा वायर को जब्त करवाया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तांबा वायर जिसकी कीमत 30 हजार रुपए है उसे भी जब्त किया है।



