
राकी साहू .ग्राम रसेड़ा में 30 मार्च को मध्यान्ह भोजन समूह द्वारा (जय मौ शांति स्व सहायता समूह द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें 101 बच्चों की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना से हुई बच्चों द्वारा फूल देकर टीका लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगो का स्वागत किया गया जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष दुखुराम जायसवाल संकुल समन्वयक संतोष कुमार सोनवानी, प्रधान पाठिका श्रीमती विनीता बघमार एवं स्टाफ विजेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती गज्जो बी कुरैशी हाईस्कूल के प्राचार्य टी के महिलांग, सांस्कृतिक प्रभारी जी. आर वर्मा एवं सभी स्टाफ, सफाई कर्मचारी सनत कुमार साहू, मध्यान्ह भोजन समूह की सचिव गंगाबाई, रसोईया शामबाई, सुनीता देवदास एवं प्रियंका उपस्थित रही। इस अवसर पर समूह द्वारा केला हल्वा, खीर पूरी जलेबी पापड़ पकोडे दाल चावल आचार और सब्जी के साथ अतिरिक्त भोजन के रूप वितरण किया गया।



