
बलौदाबाजार. प्रेमी जोड़े ने पेड़ में लटककर फांसी लगा ली जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली वह पहुचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बलौदाबाजार भाटापारा मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम अर्जुनी का है ग्राम अर्जुनी रवानभाठा में बीती रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे से पेड़ में लटककर फांसी लगा ली है वही मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव उम्र 27 वर्ष अर्जुनी गांव और मृतिका का नाम किरण कटारे बताया जा रहा है
मृतक पूर्व से शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे एक 8 वर्ष की लड़की और 3 वर्ष का लड़का है दोनों के बीच काफी समय से प्रेमसंबंध चल रहा था घटना की सूचना पर
भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है







