लवन

लवन में श्रीमद् भागवत कथा सुनने दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु

लवन – 22 फरवरी से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। बेद राम साहू के घर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित वीर नारायण (अमेरा वाले ) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से मित्रता निभाना सीखना चाहिए। सुदामा जी जितेंद्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते। गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा से बार-बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं। उनसे जाकर मिलो। शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा ने पत्नी के कहने पर द्वारिका पहुंचते हैं और जब द्वारपाल भगवान कृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राम्हण आया है। कृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौङकर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते। उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है। सिंघासन पर बैठाकर कृष्ण जी सुदामा के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं, लेकिन सुदामा जी अपनी फूंस की बनी कुटिया में रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button