
दो बाइक के आमने-सामने टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं घटना जांजगीर चांपा जिले के देवरी मोड के पास का है जहाँ दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़त हुई। हादसे में एक बाइक में सवार बुजुर्ग व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं चार लोगों को गंभीर रूप से चोटे आईं हैं मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है प्राप्त जानकारी अनुसार, एक बाइक में सवार शिव कुमार साहू 55 वर्ष, मनोज अग्रवाल 43 वर्ष निवासी कोरबा सवार थे। जोकि अपनी जमीन से संबंधित काम के सिलसिले में शिवरीनारायण पटवारी दफ्तर गए हुए थे। काम पूरा होने के पश्चात दोनों अपनी बाइक से वापस कोरबा जाने के लिए निकले थे
वहीं दूसरी बाइक में करण मांझी 20 वर्ष और दो अन्य साथी सवार थे। दोनों बाइक चालक ग्राम देवरी मोड के पास पहुंचे। तभी आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर डायल 112 में तैनात अभिषेक जायसवाल और चालक जमुना दास महंत घटना स्थल पहुंचे थे
सड़क हादसे में शिव कुमार साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज अग्रवाल, करण मांझी और उसके दो अन्य साथी चारो को गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक बुजुर्ग शिव कुमार साहू के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बाइकों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.




