पलारी

जांजगीर लोकसभा के जनता का आभार, एक बार फिर खिलेगा कमल – गौरीशंकर अग्रवाल

केशव साहू। घोटिया (पलारी)।
छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा सहित सभी सीटों के लिए मतदान हो चुका है। मतदान के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा कि जांजगीर लोकसभा की समस्त जनता, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, एवं समर्थकों को बहुत बहुत धन्यवाद। सभी ने अथक प्रयास, मेहनत और सहयोग करते हुए इस लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करने में अपनी भूमिका निभाई, सभी के प्रति सादर आभार व्यक्त करता हूँ।
गौरीशंकर अग्रवाल ने आगे मतदान विश्लेषण करते हुए बताया कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति समर्थन दिखाई दिया है। जनता राष्ट्रहित में अपना मतदान किया है। वे देश की प्रगति, विकसित भारत के निर्माण एवं भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपना मतदान किया है। 4 जून को कमल खिलने वाला है जांजगीर चांपा सहित अन्य लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button