
छुरा . छुरा विकासखंड के ग्राम छतरमड़ाई करायत सांप काटने से 3 वर्षीय बच्चे कि मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छतरमड़ाई के भागवत गोड़ के 3 वर्षीय लड़का गुलशन गोड़ सो रहा था तभी सुबह 5 बजे जहरीली करायत सांप ने बच्चे को डस लिया जिसके बाद परिजन बच्चे को छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे लेकिन तब तक सांप का जहर बच्चे के शरीर मे फ़ैल चूका था डॉक्टरो ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कर बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया.






