Uncategorized

जबलपुर रेत खदान धसने से 7 मजदूर दबे, 3 की मौत, 1 मजदूर लापता

जबलपुर – मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया. बरनू नदी के किनारे अवैध रेत खदान धंस गयी. इस हादसे में 7 मजदूर दब गए. जिसमे से तीन लोगो की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. वहीँ एक मजदुर लापता है.

20 फीट अंदर निचे धंसा खदान
जानकारी के अनुसार घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है. बुधवार सुबह बरनू नदी के किनारे 20 फीट गहरी अवैध खदान में रेत खनन का काम चल रहा था. महिला समेत करीब 20 मजदूर काम में लगे हुए थे. इस बीच लगभग 11 बजे खदान धंस गयी. जिसमे सात मजदुर दब गए.

एक मजदूर की तलाश जारी :

खदान में साथ मजदूरों के होने की जानकारी सामने आई है। एक मजदूर अब भी लापता है। उसे ढूंढने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button