दुर्ग

पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की फिर अपने आप को स्वयं लगा लिया फांसी

पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और वह स्वयं अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है वही आसपास क्षेत्र के रहवासी भी दहशत में है वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मर्म कायम कर जांच में जुट गई है वहीं घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी डटे रहे. यह मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र का है

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे ने पहले अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार हत्यार से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस पूरे घटना को हेंगल बंजारे ने अपने खेत के स्टोर रूम में रात लगभग 11 बजे अंजाम दिया है मारने से पहले पति हैंगल बंजारे दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था. 3 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा को तोड़ा गया तब जाकर का शवों का पंचनामा किया गया प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे से हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी खेत गए हुए थे. सुबह 10 तक बच्चों के साथ खेत में सभी ने काम किया. उसके बाद हेंगल बंजारे ने वारदात को अंजाम दिया है. उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर मृतक ने इतना घातक कदम क्यों उठाया और फांसी के फंदे पर क्यों झूला घटना की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जाँच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button