
राकी साहू लवन – .जिले की शान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कुल 80 छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत 20 दिसंबर को पुरातात्विक स्थल मल्हार स्थित दिंदेश्वरी देवी मंदिर का सर्वप्रथम दर्शन लाभ लिए एवं बिलासपुर ऊर्जा शिक्षा पार्क के पश्चात कानन पेनडारी जहां विभिन्न प्रजातियों के जंगली जानवरों को नजदीक से देखे । प्राचार्य बी गिरिजा से मिली जानकारी के अनुसार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में तीन दिनों तक शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें प्रथम दिवस 18 दिसंबर को कक्षा छठवीं सातवी आठवीं के तथा 19 दिसंबर को नवी एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं ने विश्व प्रसिद्ध सबसे ऊंचा जैतखाम गिरोधपुरी एवं मां शबरी मां के दर्शन लाभ लिए शैक्षणिक भ्रमण के तीसरे दिन 20 दिसंबर को कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं ने सर्वप्रथम बिलासपुर जिले के मल्हार पहुंचकर मां दिंदेश्वरी देवी का दर्शन किए एवं पुरातत्व विभाग द्वारा खोजे गए पत्थरों एवं मूर्तियों का निरीक्षण किया इसके पश्चात बिलासपुर के ऊर्जा शिक्षा पार्क पहुंचकर लाभ उठाया देर शाम बिलासपुर से 15 किलोमीटर दूर कानन पिंडारी पहुंचकर चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के पशु पक्षी का नजारा देखें अवलोकन किया इस बीच छात्र-छात्राएं दो बसों में अंताक्षरी खेलते गीत गाते गीतों से नाच गान करते मौज मस्ती के साथ छात्र-छात्राएं पहुंचे थे जहां शैक्षिक भ्रमण का आनंद भरपूर उठाया गया भ्रमण में शैक्षिक प्रभारी राजेंद्र सिक्का के साथ शिक्षक प्रदीप कुमार ,अरूप दास ,गोवर्धन प्रसाद साहू, चंडीहालदार, मोनिका ठाकुर, निधि गुप्ता ,मंदाकिनी सेठ सहित अनेक शिक्षक शिक्षाएं साथ रहे छात्रों में तेजस साहू ,तुषार नायक, देवेंद्र बंजारे, राहुल देवांगन, जेठू साहू इसी तरह छात्रों में नेहा सौम्या, मोनिका पूजा, प्रीति ,ओजस्विनी ,ईशा, आंचल आदि बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत आनंद उठाये।






