Uncategorized

पटवारियों के हड़ताल से किसान एवं विद्यार्थी परेसान

विनोद केशरवानी गिधौरी ,राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले तहसील टुण्डरा के समस्त पटवारी भुईंयां साफ्टवेयर के कारण काम करने मे आ रही परेशानियों एवं विगत वर्षों के लंबित मांगो को लेकर तहसील कार्यालय टुण्डरा के पास विगत 8 जुलाई 2024 से मांग पुरा होने तक अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन पर हैं वही पटवारियों के हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी किसान एवं विद्यार्थियों पालकों को हो रहा है उनका आय जाति एवं निवास प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है वहीं किसानों को विभिन्न कार्यों हेतु नक्शा खसरा एवं बी-1 का नकल नही मिल पाने से उनका जरूरी काम अटक जा रहा है हड़ताल को प्रांतीय संरक्षक कृष्णकुमार मिरी ने हमारे संवाददाता को बताया कि हड़ताल हमारा शौक नही मजबुरी है हड़ताल से आमजनों को हो रहे परेशानी के लिए खेद है लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा हमारे वाजिब मांगो पर सहमत होते हुए भी उचित समाधान नही करने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा है हम अपने निजी स्वार्थ के लिए अथवा वेतन बढ़ाने के लिए हड़ताल नही कर रहे हैं वरन् त्रुटि सुधार को लेकर आमजनों को हो रहे परेशानी को लेकर है यदि भुईंयां साफ्टवेयर मे आवश्यक संशोधन कर यूजर फ्रेंडली बनाकर काम करने हेतु आवश्यक साधन संशाधन उपलब्ध करा दे तो हम आज ही लोकहित मे हड़ताल खत्मकर अपने कार्य मे उपस्थित हो जाएंगे धरना प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से प्रांतीय संरक्षक कृष्णकुमार मिरी, तहसील अध्यक्ष होलिकाप्रसाद कैवर्त, उपाध्यक्ष रामकुमार रात्रे, सचिव पुष्पेन्द्र पटेल के साथ फागुलाल साहू, संजीव साहू, भरतलाल वर्मा,राहुल वर्मा,प्रवीण गुप्ता, कु.कीर्ति साहू,रितेश तंवर आदि विरोध स्वरूप काला कपड़ा पहनकर धरना मे उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button