लवन

जनसमस्या निरावरण शिविर में 229 आवेदन प्राप्त 8 आवेदनों का तुरंत किया गया निराकरण

शिविर में अवैध कब्जा हटाने, सीसी रोड निर्माण कराने की मांग भी किया गया

लवन। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से जनसमस्या निवारण शिविर पखवाड़ा शुरू किया गया था इसी क्रम में नगर पंचायत लवन में भी 29 जूलाई से जनसमस्या निवारण शिविर पखवाड़ा चलाया गया जिसका समापन 7 अगस्त को नगर के वार्ड 14 में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया वही पांच दिन के शिविर में कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 8 आवेदन का निराकरण किया गया एवं बचे शेष आवेदनों का निराकरण करने की बात कही गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने मूलभूत सुविधाएं को संबंधित मांग को लेकर आवेदन दिया किसी ने सीसी रोड निर्माण तो किसी ने बेजा कब्जा हटाने आदि विभिन्न समस्याओं के लिए लोगों ने आवेदन दिए वही नगर पंचायत लवन के वार्ड 15 निवासी महेश कुर्रे ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड 15 खम्हरिया में सीसी रोड निर्माण की मांग, वार्ड क्र. 15 में ही शासकीय निस्तारी तालाब है, जिसे मछली पालन के लिए ठेका में दिया गया है उसे निरस्त करने, विद्युत पोल लगाने, वार्ड 15 में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के संबंध में आवेदन दिया गया है। जल जमाव की स्कूली नौनिहालों को स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। वही, अन्य नागरिको के द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड नाम जोड़ने, नाली सफाई सहित अन्य विभिन्न समस्या को लेकर आवेदन दिया गया था। कुल दिए गए 229 आवेदनों में से सफाई से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया है। शेष 221 आवेदन का निराकरण होना बाकी है।

वही नगर पंचायत लवन सीएमओ प्रणव प्रवेश प्रधान ने बताया कि
पांच दिनों के शिविर में कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 8 आवेदनों का निराकरण किया जा चूका है, शेष आवेदनों के लिए अलग-अलग विभाग में भेजकर निराकरण किया जायेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button