लवन

डोंगरा के बड़े तालाब में गंदगी का अंबार

लवन -बलौदा बाजार जिले के लवन तहसील अंतर्गत ग्राम डोंगरा में स्थित बड़े तालाब गंदगी के कारण सिमटता जा रहा है. तालाब के चारो ओर गंदगी व कचरे का अंबार है। गंदगी और कचरा का यह अम्बार मानो बड़े तालाब के नाम पर एक काला धब्बा है। कचरा का अंबार होने के बावजूद न तो गांव के ग्रामीण और न ही प्रशासन के लोग तालाब सफाई ही कर रहे है।
वर्षो पुराना यह तालाब गांव के लोगो के लिए वरदान हुआ करता था, किंतु तालाब में बड़े-बड़े खरपतवार भर जाने के कारण ग्राम वासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

तालाब में गंदगी का मुख्य कारण वर्तमान में खरपतवार आने से हुई है.खरपतवार आ जाने से उनके बड़े-बड़े जड़ पुरे तालाब में फैले हुए हैं. जिसके कारण नहाने के लिए तक जगह भी नहीं बची है.

ग्रामवासी इंद्रजीत टंडन, विनय टंडन, ऊकेश टंडन, ने बताया कि आसपास की 100 परिवार के जलजीवन का यह तालाब मुख्य स्रोत है. किंतु गंदगी के कारण जल को उपयोग करने में समस्याएं आ रही है. तालाब का जल पूर्णता उपयोग हीन हो गया है.

गंदगी का मुख्य कारण खरपतवार, तालाब में मछली पकड़ना एवं तालाब को मछली में धोना, घर में बचे हुए चावल सब्जी के अवशेष को फेंकना,इत्यादि है.जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

संवाददाता- सबित टंडन डोंगरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button