
( रॉकी साहू लवन ) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत खालसा जी, राज्य सचिव श्री बृजेश बाजपेयी जी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त डॉ. संजय गुहे जी, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वंदना तिवारी, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, जिला कोषाध्यक्ष श्री पीयूष मिश्रा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रामाधार पटेल के मार्गदर्शन में, राज्य मुख्यालय आयुक्त एवं जिला सचिव डॉ. जगदीश हीरा साहू, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सूरज कसार, जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री नेहा उपाध्याय के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ बलौदाबाजार के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने किया प्याऊ का शुभारंभ गर्मी शुरू हो चुकी है ऐसे में जल का महत्व बढ़ जाता है जल के महत्व को देखते हुए (राज्य मुख्यालय आयुक्त) स्काउट मास्टर श्री जगदीश साहू एवं रोवर लीडर श्री किशन साहू के मार्ग दर्शन में शासकीय हाई स्कूल डमरू एवं सुभाष ओपन रोवर क्रू डमरू के स्काउटस गाइड्स और रोवर रेंजर के द्वारा महामाया मंदिर ग्राम डमरू में प्याऊ का शुभारंभ किया और मंदिर प्रांगड़ में साफ सफाई, यातायात व्यवस्था,भीड़ संचालन का सेवा कार्य किया गया
प्याऊ के उदघाटन में सरपंच श्री बंसी साहू जी एवं महामाया मंदिर समिति अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी के हाथों किया गया । सेवा कार्य में शा.उच्च. मा. विद्यालय की गाइड लक्ष्मी साहू सुधा मानिकपुरी, रानी यादव , कौशल्या साहू,पलक सोनवानी ,प्रिया निषाद ,तनु साहू स्काउट खुलेश्वर निषाद ,संदीप यादव,रामप्रसाद साहू,पूनम कुमार पैकरा,श्रवण साहू,तुलेश्वर पटेल एवं सुभाष ओपन रोवर क्रू के रोवर जिला मीडिया प्रभारी खिलेश साहू, जगन्नाथ पैकरा के द्वारा सेवा कार्य किया गया । स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा किए सेवा भावना को महामाया समिति के सदस्यों ने सराहना की एवं ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं दी।


