
कसडोल .देवपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसमसरा में भालू के हमले से एक ग्रामीण बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे वन विभाग की सहायता से पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है वही वन विभाग द्वारा युवक के परिजनों को ढाई हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी गईं है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोसमसरा निवासी दयाराम पटेल पिता रेशम पटेल उम्र 50 वर्ष आज सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल अंदर कक्ष क्रमांक 292 तरफ गया हुआ था वही लकड़ी लेने जैसे ही जंगल भीतर पहुँचा तो पीछे से एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह ग्रामीण बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर वन विभाग द्वारा शासकीय वाहन से पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है विदित हो की देवपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत गांव में वन्य प्राणियों की हालत गंभीर हो गई है आए दिन हमले होते रहते हैं अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्राम पकरीद में एक नीलगाय को कुत्ते द्वारा नोच नोच कर खा रहे थे जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि देव पुर परिक्षेत्र में वन्य प्राणियों की हालत कितनी नाजुक है वही इस घटना को लेकर वन विभाग की टीम लोगों से अपील कर रही है कि सतर्क रहे और जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें

