

( राकी साहू ) कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जारा (संडी) में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी, चौसर एवं लूडो प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमे मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू शामिल हुए उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता की पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रेरित करते हुए तिलक लगाकर और विसील बजाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ और स्वयं खेल के मैदान में उतरकर प्रतियोगिता का आनंद लिया इस दौरान विधायक संदीप साहू ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है बहुत ही सौभाग्य एवं खुशी की बात है इस प्रतियोगिता के आयोजन इस गांव में किया जा रहा है प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों को ब्लॉक जिला एवं राज्य स्तर में जाने का अवसर प्राप्त होता है खेलने से हमारे शरीर स्वस्थ रहता हैं आप सभी खेलकूद को ज्यादा से ज्यादा महत्व दें उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की








