रायगढ़

महानदी नाव हादसा, नाव डूबने से 8 की मौत

ब्रेकिंग news – छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित रायगढ़ जिले के महानदी नदी में नाव पलटने से हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव को बरामद कर लिया गया है। हादसे के समय नाव में कुल 50 यात्री सवार थे, जो ओडिशा के पथरसेनी मंदिर के दर्शन के बाद लौट रहे थे।

महानदी नाव हादसे में कल से अब तक सभी 8 शव निकाले जा चुके हैं। शवों के पोस्टमार्टम करवा कर उनके गृहग्राम अंजोरीपाली, खरसिया के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे में प्रभावित सारे लोग खरसिया ब्लॉक के ग्राम अंजोरीपाली के हैं। घटना के बाद कल राधिका निषाद का शव निकाला गया था। सर्च एवम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमें देर रात तक घटनास्थल में लापता लोगों की तलाश करती रही। आज सुबह 06 बजे से फिर से खोजबीन शुरू की गई। ओडीआरएएफ और फायर इमरजेंसी और सेफ्टी की टीमें स्कूबा डाइवर्स ने सर्च ऑपरेशन के बाद अब तक 07 शव निकाल लिए।

जिसमें बालक पीकू राठिया, राधिका राठिया, बालक नवीन राठिया, तेरस बाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया, बालक कुणाल राठिया, घसनीन राठिया सहित कुल 4 महिलाओं और 3 बच्चों का शव निकाल लिया गया है। इस तरह कल से अभी तक कुल 8 शव निकाले जा चुके हैं। सभी मृतक खरसिया विकासखंड के ग्राम अंजोरीपाली के हैं।

मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर गए थे मंदिर
ओडिसा के झारसुगडा जिले में स्थित पत्थर सैनी मंदिर में मन्नत पूरी होने के बाद एक ही नाव में सवार होकर बकरा लेकर 70 लोग गए हुए थे। इसमें से कोतरलिया से 14 लोग एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंजोरीपाली के 50 लोग नाव में सवार थे। मंदिर से वापसी के दौरान यह घटना घटित हुई।

CM साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम साय ने लिखा, ओडिसा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने से एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है।

वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है।मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रु देने के निर्देश दे दिए गए है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button