बलौदाबाजार लवन

छोटे बच्चे ही आने वाले देश के भविष्य -चूड़ामणि वर्मा

राकी साहू लवन- शास.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पैजनी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता यदु जनपद सदस्य बलौदा बाजार द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता यदु ने शाला के समस्त बच्चों, गुरुजनों एवं समस्त गांववासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर शाला में बच्चों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षाप्रद नाटक का आयोजन किया गया।गांव के सरपंच हलधर वर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले एवं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कॉपी,पेन, पहाड़ा,कम्पास बॉक्स,स्केल एवं मेडल भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही शास.प्राथमिक शाला पैजनी के प्रधानपाठक चूड़ामणि वर्मा द्वारा गतवर्ष शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र कक्षा 5वी राघव वर्मा, कक्षा 8वी मिथलेश वर्मा,कक्षा 10वी देशराम पटेल एवं कक्षा 12वी में निवेदिता वर्मा को सम्मानित किया।इस अवसर पर गांव के सरपंच हलधर वर्मा, चोलाराम वर्मा,शाला विकास समिति के अध्यक्ष गिरवर प्रसाद वर्मा,रामनाथ वर्मा, ग्राम प्रमुख कांशीराम यदु, पंच प्रमोद वर्मा,उतरा कुमार यदु,नोखराम वर्मा, शाला के प्रधानपाठक चूड़ामणि वर्मा,पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानपाठक संतोष कुमार पैकरा, संकुल समन्वयक समारू दास बांधे,शिक्षक लोमश कुमार कोसरे, विनोद कुमार पटेल, नरेंद्र कुमार साहू, अरुण कुमार रात्रे, श्रीमती सुकृता सेन, सुनीता ध्रुव, ज्यामिति यदु, मनोज वर्मा ,लक्ष्मीनारायण वर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार पटेल द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button