छत्तीसगढ़मौसम

छत्तीसगढ़ का मौसम फिर बदला, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

रायपुर -रायपुर में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री, बिलासपुर, अंबिकापुर में 5-5 डिग्री और दुर्ग में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मई को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं झारखंड में ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है. इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रह सकता है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और विदर्भ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button