स्कूल शिक्षा विभाग बलौदा बाजार भाटापारा द्वारा आयोजित 24 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में सम्मिलित हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल


बलौदाबाजार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल आज बलौदाबाजार में स्कूल शिक्षा विभाग जिला बलोदा बाजार द्वारा आयोजित 24वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा की सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने की। श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश खेल के क्षेत्र में निरंतर उन्नति कर रहा है छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है तथा पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, खेल मैदान संबधी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खिलाडी खेल भावना के साथ खेले तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत करें। खेल मे निश्चित तौर पर एक विजयी होता है तो दूसरा हारता नहीं बल्कि सीखता है। इस प्रतियोगिता में कुल 840 प्रतिभागी कोच सहित सम्मिलित हुए हैं सभी को श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाए दी। इस कार्यक्रम में प्रमुख से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चितावर जायसवाल जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा जी ,भाजपा जिला महामंत्री श्री कृष्णा अवस्थी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री टेसूलाल धुरंधर जी, भारत स्काउड एवम गाइड प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी जी, कलेक्टर श्री दीपक सोनी जी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय जी, बलौदाबजार मंडल अध्यक्ष द्वय श्री संकेत शुक्ला जी, श्री डोमन वर्मा जी , श्री रितेश श्रीवास्तव जी, श्री धंजय साहू जी, श्री पुरषोत्तम साहू जी, श्री आलोक अग्रवाल जी, श्री मोनू वर्मा जी, श्रीमती नीलम सोनी जी, श्री नरेश केसरवानी जी, श्री राहुल सोनी जी, सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों , भाजपा के कार्यकर्ता एवम प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।


