बलौदाबाजार - कसडोल

सचिव संघ पलारी के ब्लॉक अध्यक्ष बने -मनीराम यादव

रॉकी साहू -प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के दिशा निर्देशो व जारी नियमों का पालन करते हुए आज दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को वर्मा भवन पलारी में पंचायत सचिव संघ पलारी के ब्लॉक अध्यक्ष का निर्वाचन , निर्वाचन अधिकारियों शरद देवांगन, चैतराम टंडन, ज्ञानचंद नायक , शशिभूषण नायक, मोतीलाल निर्मलकर कसडोल जिला अध्यक्ष कामता साहू ,नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष अग्नि निर्मलकर बलौदाबाजार एवं समस्त सचिव पलारी के उपस्थिती में विधिवत समय 11.45 बजे तक मतदाता सुची का प्रकाशन, 01 बजे नामांकन दाखिल,1.15 नाम निर्देशन कि जांच, व वैध पाये गये अभ्यर्थी की सुची कि प्रकाशन, 1.45 तक नाम वापसी,1.50 अभ्यर्थी सुची का प्रकाशन, 02 बजे चुनाव चिन्ह का आबंटन 3.30 तक मतदान एवं मतदान समाप्ति पश्चात मतगणना एवं परिणाम कि घोषणा विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें मनीराम यादव सचिव (भवानीपुर) ने 07 मतों से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए । तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीराम यादव ने संबोधित कर बधाई व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ए मेरी जीत आप सभी की जीत है । मेरी जीत/ सफलता में नरेन्द्र चन्द्राकर अध्यक्ष के अलावा सभी पूर्व पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा । अंत में मैं आप सभी कि प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए दिल से ,दिल कि गहराईयो से आभारी हूं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button