पार्षद प्रकाश ताम्रकार ने जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गर्मी में नि:शुल्क टैंकर से जलापूर्ति कर जनता का दिल जीता

लवन, नगर पंचायत लवन के वार्ड 4 के पार्षद प्रकाश ताम्रकार लगातार जनता के बीच सक्रिय रहकर समस्याओं का समाधान कर रहे है वही पार्षद ताम्रकार ने गर्मी के भीषण संकट के दौरान अपनी निजी पहल पर नि:शुल्क पेयजल वितरण कर एक मिसाल कायम की है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र में गर्मी के दिनों में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आमजन को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा था। ऐसी विषम परिस्थिति में पार्षद प्रकाश ताम्रकार ने 25 मार्च से अबतक अपने स्वयं के टैंकर से नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से नि:शुल्क पेयजल आपूर्ति कर नगरवासियों को राहत प्रदान कर रहे है उनका यह सेवा कार्य जन-जन के बीच सराहना का विषय बना हुआ है।
पेयजल संकट के समाधान के साथ ही ताम्रकार ने समाज के जरूरतमंद और असहाय परिवारों के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कई गरीबों एवं पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनवाकर उन्हें उपलब्ध कराए जिससे वे शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन योजना में भी पात्र व्यक्तियों के आवेदन कराकर उन्हें पेंशन का लाभ दिलाया।
नगर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु वार्ड क्रमांक 4 में पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य भी कराया गया है जिससे वहाँ के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अतिरिक्त पार्षद ताम्रकार ने स्वयं के निजी व्यय से नगर के विभिन्न स्थानों के खम्बे पर लाइट की व्यवस्था करवाई, जिससे रात के समय नागरिकों को होने वाली समस्याओं का समाधान हो सका।
नगर में उनके इन जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर हर वर्ग में प्रशंसा की जा रही है। नगरवासियों का कहना है कि पार्षद ताम्रकार हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं।पार्षद प्रकाश ताम्रकार का कहना है कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और उनकी सेवा में तत्पर रहना उनका धर्म है।