
नगर पंचायत लवन में महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 4 अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के प्रति जनजागरण माताओं को स्तनपान के महत्व नवजात शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना बच्चियों को समान अवसर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाना एवं पोषण अभियान से जोड़ना पोषण ट्रैकर ऐप, सुपोषण अभियान आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष गतिविधियाँ एवं समुदाय में सहभागिता जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि सामाजिक संगठनों को जोड़कर ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाना है इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, पार्षद प्रकाश ताम्रकार, भारत भूषण साहू,भावेश तिवारी, येसुदास निराला, ओमप्रकाश साहू, हर प्रसाद बार्वे, श्रीमती श्रीगंगे कुर्रे सहित नगर के जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।




