
डोमार साहू (गिधपुरी) कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संदीप साहू आज ग्राम भरूवाडीह में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप साहू ने दिवंगत माता सि र मति साहू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए विधायक ने कहा कि “दुख की इस घड़ी मैं और मेरा पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। अपनों को खोने का दर्द अपूरणीय है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।”
इस अवसर पर विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे ग्राम लटेरा के सरपंच प्रतिनिधि रोहित साहू भवानीपुर परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष डोमन साहू उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू पत्रकार डोमार साहू जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोक संतप्त परिवार ने विधायक की उपस्थिति और सहानुभूति के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



