गिधपुरीपलारी

छत्तीसगढ़ फिटनेस रन को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह, कड़ाके की ठंड में भी युवा रोजाना लगा रहे दौड़

शारीरिक प्रशिक्षण संघ के तत्वावधान में आयोजित होगी प्रतियोगिता

डोमार साहू ( गिधपुरी)छत्तीसगढ़ फिटनेस रन को लेकर क्षेत्र के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद युवा सुबह-शाम दौड़ लगाकर स्वयं को फिट रखने के साथ ही इस बड़े आयोजन की तैयारियों में पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं। फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक सोच का यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आगामी दिनों में खरतोरा में छत्तीसगढ़ फिटनेस रन का भव्य आयोजन किया जाना है। इसके लिए शारीरिक प्रशिक्षण संघ द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संघ के प्रतिनिधियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर उन्हें आयोजन का औपचारिक आमंत्रण सौंपा। साथ ही फिटनेस रन की आधिकारिक टी-शर्ट का लोकार्पण (लॉन्च) भी संपन्न हो चुका है, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए केशव का किया सम्मान

इसी कड़ी में शारीरिक प्रशिक्षण संघ के संयोजक सुरेश कुमार साहू के नेतृत्व में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अंचल के वरिष्ठ पत्रकार केशव साहू का सम्मान किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केशव साहू ने संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं, जो आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।इस दौरान दीपक, धर्मेंद्र, नील, खिलावन, नागमणि, बीरेंद्र, लाला, मोहन, रविप्रकाश, सनत, हरिश, छन्नू और घनश्याम सहित बड़ी संख्या में युवा व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वहीं छत्तीसगढ़ फिटनेस रन के सफल आयोजन को लेकर महेंद्र साहू, राहुल, अश्वनी, प्रदीप, किशन, नरेंद्र, बीरेंद्र, संतोष, राजेश, ठाकुर राम, तोलाराम, मनोज, हेमलाल, कमलेश, लीलाधर, धरम, तारण, हिमांशु, उमेश और रामखिलावन सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक तैयारियों में लगे हुए हैं। क्षेत्र में चल रही यह गतिविधि न सिर्फ युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित कर रही है, बल्कि सामाजिक एकता और सकारात्मक जीवनशैली का भी संदेश दे रही है। छत्तीसगढ़ फिटनेस रन अब केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर एक मजबूत कदम बनता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button