चिचिरदा स्कूल में ‘न्योता भोज’ का आयोजन बच्चों को मिले स्कूल बैग, मेधावी छात्रों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा

लवन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचिरदा में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों के लिए एक भव्य ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती प्रेमलता साहू (व्याख्याता) द्वारा अपने पुत्र के द्वितीय जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर बच्चों को सामान्य भोजन (चावल, दाल, सब्जी, पापड़, अचार) के साथ-साथ विशेष रूप से खीर-पूरी और लड्डू का वितरण किया गया। खुशियों के इस मौके पर श्रीमती साहू ने उदारता दिखाते हुए कक्षा पहली में अध्ययनरत सभी 40 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए वही इस दौरान युवा नेता प्रशांत यादव ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा में कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1001-1001 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र टंडन विकासखंड शिक्षा अधिकारी,हरिशंकर जोशी प्राचार्य, आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लवन,प्रशांत यादव युवा महामंत्री (भाजयुमो),रामलाल पैकरा पूर्व शिक्षक गण भीखम वर्मा, मनोज ध्रुव, प्रधान पाठक नत्थूराम पैकरा, रमेश दीवान और विद्यालय का समस्त स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।


