
अंबिकापुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया अंबिकापुर के कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण चाहती है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा
पीएम मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए जनता से मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि हर बूथ पर मतदान जरूर करें, पहले जलपान, फिर मतदान
पीएम मोदी 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे मंगलवार को उन्होंने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद के धमतरी में सभा की थी। उसके बाद उन्होंने रायपुर में राजभवन में रात गुजारी थी








