
डोमार साहू ( गिधपुरी)। जनपद पंचायत कुरूद के क्षेत्र क्रमांक 20 से युवा जनपद सदस्य अनुराग साहू ने होली के पावन पर्व पर अपने क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस महापर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की है।
भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय
होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनुराग साहू ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि जब बालक भक्त प्रहलाद को मारने के उद्देश्य से होलिका उन्हें लेकर अग्नि में बैठी थी, तब भगवान की अनन्य भक्ति के कारण प्रहलाद सुरक्षित रहे और बुराई की प्रतीक होलिका जलकर भस्म हो गई।
शांति और भाईचारे की
युवा नेता अनुराग साहू ने जनता से अपील करते हुए कहा कि
होली के रंगों में किसी भी प्रकार का विद्वेष न रखें।
हुड़दंग और नशाखोरी से दूर रहकर शालीनता के साथ खुशियां मनाएं।
प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
उन्होंने कामना की कि होली का यह रंगीन उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए।








