बलौदाबाजारभाटापारा

ट्रक की टक्कर से बस में सवार 5 लोगों की मौत, 29 घायल

बलौदाबाजार – रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 29 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह लगभग 11 बजे हुआ। बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

आसपास के लोग वो ग्रामीण तुरंत मौके पर घटनास्थल पहुंचे और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में कुल 5 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button