Uncategorizedकसडोल विधायक

15 नवंबर की जगह 1 नवंबर से किया जाए धान की खरीदी – विधायक संदीप साहू

( राकी साहू ) शासन द्वारा प्रतिवर्ष 15 नवंबर को धान की खरीदी करते आ रही है जिसको लेकर कसडोल विधायक संदीप साहू प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शासन से मांग करते हुए कहा की इस वर्ष धान का पैदावार अधिक मात्रा में हुआ है वहीं हरुना आदि विभिन्न प्रकार के धान नवरात्र पश्चात पक कर तैयार हो जाते हैं जिनके रख रखाव हेतु किसानो को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही इस वर्ष छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में हो रही देरी पर कसडोल विधायक संदीप साहू ने नाराजगी जाहिर की है उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा है कि धान की खरीदी 15 नवंबर की जगह 1 नवंबर से शुरू की जाए उन्होंने आगे कहा कि इस मानसून के सीजन में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है किसानों की फसलें भी अच्छी हैं इसलिए किसानों को नुकसान न हो और किसानों के हित को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू कर देनी चाहिए सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदने का निर्णय लिया है जो बिल्कुल सही नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button