लाहोद

लाहोद मंडल ने प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

लाहोद। भारतीय जनता पार्टी लाहोद मण्डल में सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी लाहोद मण्डल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक एवं सफल 12 साल के कार्यकाल ’12 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में प्रबुद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि 5 जून से 23 जून तक राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लाहोद मण्डल क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश जांगड़े रही। सांसद कमलेश जांगड़े ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है। चाहे गरीब कल्याण की बात हो, बुनियादी ढांचे का विकास हो या देश की सुरक्षा हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने बेमिसाल काम किया है। लाहोद मंडल अध्यक्ष रामलाल कुर्रे ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को विकास के नए आयाम दिए हैं इस कार्यक्रम में लाहोद मण्डल के अध्यक्ष रामलाल कुर्रे महामंत्री हरीश साहू जनपद सदस्य धनीराम धीवर, विजय यादव दौलतराम वर्मा दिनेश सांडिले ,रामकृपाल वर्मा ,कविता जायसवाल त्रिवेणी मानिकपुरी जी, अंजू साहू जी,डा.भागचंद पटेल जी,दुलार पटेल जी,रमेश साहू डीआर साहू ,हरिश विश्वकर्मा जी, बोंदरू प्रसाद पटेल जी, तीजराम पटेल जी, पंचराम सेन जीवन लाल साहू जी,भोजराम पटेल संतोष वर्मा सुनील टोंडरे ,देवलाल साहू छोटेलाल पटेल रोहित निषाद वरिष्ठ नेतागण, नव निर्वाचित भाजपा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि,आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button