मौसम विभाग ने किया अलर्ट, पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है.छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज कई इलाकों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में विभिन्न जगह दिनभर बारिश होती रही तथा रात को भी बारिश होने की संभावनाएं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में आने वाले पांच दिनों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभवना है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। वहां सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा।
प्रदेश में अम्बिकापुर रहा सबसे ठण्डा & कांकेर सबसे गर्म इलाका
आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अम्बिकापुर रहा। यहां 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे गर्म कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
बलौदा बाजार जिले में भी हुई तेज बारिश
बलौदा बाजार जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की गई लवण कद्दोल पलारी भाटापारा बलोदा बाजार में सुबह 4:00 बजे से अभी तक वर्षा हो रही है। दिन भर घने बादल छाए हुए हैं।