बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में गावों मे जाकर प्रचार कर रही है सत्यभामा साहू


लवन .भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को जिताने उनके पक्ष भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सत्यभामा साहू अपने महिला कार्यकर्ता एवं मंडल कार्यकर्ताओ समेत जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटिया ,मड़वा,तेंदूभांटा,गिरौद,दर्रा, आदि विभिन्न गांवो में जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट मांगते हुए और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने प्रचार प्रसार कर रही हैं साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों को बता कर आम जनता से आशीर्वाद ले रही हैं इस अवसर पर उनके साथ टूंडरा मंडल अध्यक्ष छतराम साहू,मटिया बूथ अध्यक्ष चंद्र कुमार साहू, मड़वा बूथ अध्यक्ष किशन कैवर्त, केदार नाथ जायसवाल, जितेंद्र साहू, लखन एवं महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे




