बलौदाबाजार

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को मिला ई -चालान का प्रशिक्षण

’कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण लेने दिये निर्देश’
बलौदाबाजार, 18 मार्च 2026
आगामी 1 अप्रैल से सभी शासकीय कार्यालयों में ऑनलाइन चालान जमा किये जाएंगे। ओटीसी (ओवर द काउंटर) के माध्यम से ऑनलाइन चालान जमा करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में बुधवार को जिला कोषालय द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से चालान जमा करने की प्रक्रिया को सूक्षमता से समझने के लियये प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। मैनुअल पद्धति  से चालान जमा करने में जो त्रुटियां होती थी वह ऑनलाइन माध्यम से नहीं होगी। इसमें सही मद का चयन करना महत्वपूर्ण होग़ा। बैंक और कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद अपने कार्यालय में हैंडस ऑन अभ्यास भी करें ताकि उपयोग अधिक व्यवहारिक हो सके।
बताया गया कि संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा भौतिक चलानों को समाप्त कर ऑन लाइन माध्यम से ही चालान जमा करने हेतु ओटीसी की सुविधा गत वर्ष से लागू की गया है। ई-कोष पोर्टल अंतर्गत ई चालान मॉडुल के माध्यम से चालान जमा करने की सुविधा है। ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की त्रुटियां नहीं रहती।
इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित विभिन्न विभागों के आहारण एवं संवितरण अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/92/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button