बलौदाबाजार - कसडोल

बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े कसडोल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किए जनसंपर्क

कसडोल.जांजगीर चाम्पा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कसडोल विधानसभा के कसडोल मंडल अंतर्गत सर्वा, छेछर, असनिंद, हटौद, खर्वे, बोरसी, पुटपुरा, बल्दाकछार सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद देने सभी से निवेदन की। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक कदम है। देश के गरीब, किसान और महिलाओं की स्थिति सुधारने का संकल्प पत्र है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, कसडोल विधानसभा छाया विधायक धनीराम धीवर , मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू, जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप, उपाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी, महामंत्री द्वै रामचंद ध्रुव, अंजीव जायसावल, जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शीला वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा श्रीमती सरिता जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गणेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती प्रीति जायसवाल, जिला कार्यकारणी महिला मोर्चा श्रीमती सीमा थवाईत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष रेशम वर्मा, महामंत्री समारू कैवर्त, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कर्ष, महिला मोर्चा श्रीमती निर्मला साहू, सरपंच धर्मेंद्र पैकरा, श्री दिलहरण जायसवाल, तेजनाथ पटेल, पुष्पेंद्र साहू, शनि यादव, नरेन्द्र डडसेना सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्तागण और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button