
घोटिया (पलारी)।
ग्राम पंचायत घोटिया में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री भुनेश्वरी तिलक वर्मा द्वारा गांव की नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। महिलाओं का सम्मान करते हुए जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी तिलक वर्मा ने कहा कि भाजपा में महिला और पुरुष कार्यकर्ता के बीच भेदभाव नहीं किया जाता है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। नारी शक्ति वंदन के तहत सभी महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये दिये जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दिया है। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसका असर आगे होने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनको राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता लोकेश्वर वर्मा, मिडिया प्रभारी केशव साहू, योगेश योगी वर्मा, पितांबर वर्मा सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रहे।



