पलारी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी की विशेष बैठक सम्पन्न, SIR पर दिए गए अहम दिशा–निर्देश

(गिधपुरी डोमार साहू)ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के नेतृत्व में आज SIR (Systematic Information Resource) के संबंध में पलारी ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्षों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR के ब्लॉक प्रभारी दीपक साहू ने आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कसडोल विधायक संदीप साहू उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को SIR की विस्तृत जानकारी देते हुए यह निर्देश दिया कि पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agent) प्रत्येक बूथ क्षेत्र में घर–घर जाकर मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें एवं SIR कार्य को मजबूत बनाएं।

बैठक में प्रमुख रूप से हितेंद्र ठाकुर (पूर्व जिलाध्यक्ष), सुनील कुर्रे (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी), मनीष चंद्राकर, तोमन चंद्राकर, मोहन ध्रुव, प्रताप पुरी गोस्वामी, बिहारी बघमार, ओकिस यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button