छत्तीसगढ़

10 वीं और 12 वीं पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना के लिए 15 दिन समय

छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अगर आप इस परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो बोर्ड ने आपको अपने परिणामों को सुधारने का एक और मौका दिया है।परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में छात्रों को लगता है कि उनके अंको का योग गड़बड़ है। किसी विषय में कम नंबर आए है, जबकि उसमें ज्‍यादा नंबर आने की संभावना थी, इन सारे सवालों की सतुष्टि के लिए छात्र माशिमं को आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने असंतुष्‍ट छात्रों को समय दिया है।

15 दिनों के अंदर करें आवेदन

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने असंतुष्‍ट छात्रों के लिए परीक्षा की घोषणा वाली तारीख से 15 दिनों तक का समय दिया है।
इस बीच छात्र पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। इसमें कुल योग और प्राप्‍तांकों में गड़बड़ी और कॉपी में संबंधित विषय में अपेक्षा के अनुरूप नंबर कम आने की स्थिति में छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button