भाटापारा

ईंट से मारकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाटापारा. नया गंज वार्ड भाटापारा कल्याणी मंदिर के पास में गाली देकर एवं लड़ाई झगड़ा करते हुए ईंट से सीने पर वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को भाटापारा शहर पुलिस द्वारा 5 महीने बाद गिरफ्तार किया गया पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 15. दिसंबर 2023 को प्रार्थी अभिषेक भट्ट द्वारा थाना भाटापारा शहर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 14 दिसंबर 2023 को शाम 06:30 बजे वह, शेखर भट्ट एवं अन्य लोग कल्याणी मंदिर के पास शटर के सामने चबूतरे में बैठकर आपस में बात कर रहे थे, इसी समय मंदिर के पीछे तरफ से संदीप भट्ट अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया।

संदीप भट्ट द्वारा शेखर भट्ट को गाली करते हुए इशारे से अपने पास बुलाया है। जैसे ही शेखर भट्ट, संदीप भट्ट के पास गया तब संदीप ने पास ही पडी एक ईंट को उठाकर शेखर के सीने पर मार दिया। यह सब देखकर हम सब लोगों ने दोनों को लड़ाई झगड़ा करने से छुड़ाया और अलग किया। उस समय ईंट से मारी गई चोट से शेखर भट्ट दर्द से कराह रहा था एवं सीने में जलन की बात भी बता रहा था। इसके बाद सभी अपने-अपने घर सोने के लिए चले गए। घटना के दूसरे दिन 15 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे फोन से पता चला कि शेखर भट्ट पिता द्वारा भट्ट (24) निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा की मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम जांच में मृत्यु ईंट से सीने पर जोरदार वार कर किए जाने से होना पाया गया। 6 महीने बाद 31 मई को आरोपी संदीप भाट पिता सुरेश भाट (19) निवासी नया गंज वार्ड भाटापारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button